CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में...
जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का करेंगे उद्घाटन-पानीपत में करेंगे महिलाओं के लिए खास ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ
नई दिल्ली, 09 दिसंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के दो राज्यों राजस्थान और हरियाणा का दौरा करेंगे। वो राजस्थान की राजधानी जयपुर में सुबह करीब 10:30 बजे जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केन्द्र (जेईसीसी) में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 का उद्घाटन करेंगे। हरियाणा के दौरे में प्रधानमंत्री मोदी पानीपत में दोपहर करीब दो बजे एलआईसी की बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे और महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की नींव रखेंगे। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने दोनों राज्यों के कार्यक्रमों की पूर्व संध्या पर विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का विवरण अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है।
राजस्थान में प्रधानमंत्री का कार्यक्रमप्रधानमंत्री मोदी जयपुर में प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केन्द्र (जेईसीसी) में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 और राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। वो इस अवसर पर लोगों को संबोधित भी करेंगे। 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाले निवेश शिखर सम्मेलन का विषय ‘पूर्ण, जिम्मेदार, तैयार’ है। शिखर सम्मेलन में जल सुरक्षा, सतत खनन, सतत वित्त, समावेशी पर्यटन, कृषि-व्यवसाय नवाचार और महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप जैसे विषयों पर 12 क्षेत्रीय विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान आठ देशों के सत्र भी आयोजित किए जाएंगे जिसमें भाग लेने वाले देश ‘रहने योग्य शहरों के लिए जल प्रबंधन’, ‘उद्योगों की बहुमुखी प्रतिभा- विनिर्माण और उससे परे’ और ‘व्यापार और पर्यटन’ जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। इस अवधि में प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव और एमएसएमई कॉन्क्लेव भी आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो में राजस्थान मंडप, कंट्री मंडप, स्टार्टअप मंडप जैसे विषयगत मंडप शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन में 16 भागीदार देशों और 20 अंतरराष्ट्रीय संगठनों सहित 32 से अधिक देश भाग लेंगे।
हरियाणा में प्रधानमंत्री का कार्यक्रममहिला सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पानीपत में ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ करेंगे। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की यह पहल 18-70 वर्ष की आयु की उन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बनाई गई है जो दसवीं कक्षा पास हैं। उनको वित्तीय साक्षरता और बीमा जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए पहले तीन वर्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण और वृत्तिका दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद, वे एलआईसी एजेंट के रूप में काम कर सकती हैं और स्नातक बीमा सखियों को एलआईसी में विकास अधिकारी की भूमिका के लिए अर्हता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री भावी बीमा सखियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय (करनाल) के मुख्य परिसर की आधारशिला भी रखेंगे। 495 एकड़ में फैले मुख्य परिसर और छह क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्थापित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए एक बागवानी महाविद्यालय और 10 बागवानी विषयों को कवर करने वाले पांच स्कूल होंगे। यह फसल विविधीकरण और बागवानी प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए विश्व स्तरीय अनुसंधान की दिशा में काम करेगा।
