संजू त्रिपाठी हत्याकांड: सभी 22 आरोपी बरी, फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी मृतक की पत्नी
Spread the loveबिलासपुर। हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में...
Spread the loveबिलासपुर। हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना...
Spread the loveनई दिल्ली। दिवाली का त्योहार नजदीक...
चंडीगढ़, 09 दिसंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को ऐतिहासिक नगरी पानीपत से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ा ऐलान करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पानीपत में “बीमा सखी योजना” लॉन्च करेंगे। इस योजना का मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाना है। यह योजना भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की एक पहल है। इसके जरिए दसवीं पास कर चुकी 18 से 70 वर्ष की आयु की महिलाओं के सशक्तीकरण को बल मिलेगा।
योजना के तहत महिला को पहले साल 7,000 रुपये वेतन मिलेगा, दूसरे साल 6,000 और तीसरे साल 5,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। टारगेट पूरा करने वाली महिला को 21,000 रुपये तक का लाभ होगा। पानीपत की ऐतिहासिक धरती पर हाेने वाले कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीमा सखी योजना से महिलाएं और अधिक सशक्त होंगी।
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जब कोख में बेटियों का कत्ल होता था तो कांग्रेस की सरकार सोई हुई थी। जब भाजपा की सरकार बनी और प्रधानमंत्री के रूप नरेन्द्र मोदी ने शपथ ली कि बेटियों को कोख में न मरने देगें। 2015 में पानीपत की ऐतिहासिक धरती से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का आगाज किया और प्रधानमंत्री की इस आवाज ने पूरे देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को जन आंदोलन बना दिया। इस बीच अंबाला में किसानाें का आंदाेलन के कारण पुलिस ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, साेनीपत, राेहतक जिलाें की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर सुरक्षा व्यवस्था का निगरानी कर रहे हैं।
