संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम
Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र...
Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र...
Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी...
Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से...
बिलासपुर, 5 दिसंबर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने 9 लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रायपुर रेल मंडल के हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में अधोसंरचना विकास कार्य किया जाना है। इस दौरान 6, 7 और 9 दिसंबर को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक कम होगा। 6, 7, 8 और 9 दिसंबर को ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। आज गुरुवार काे रेलवे के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से बिलासपुर, कोरबा और जूनागढ़ जाने वाली मेमू ट्रेन रद्द रहेंगी।
रद्द होने वाली गाडियां:-
6 एवं 9 दिसम्बर को गाडी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू , 6 दिसम्बर को गाडी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू , 7 दिसम्बर को गाडी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर , 7 दिसम्बर को गाडी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर , 8 दिसम्बर को गाडी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर , 8 दिसम्बर को गाडी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर , 9 दिसम्बर को गाडी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू , 9 दिसम्बर को गाडी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु एवं 9 दिसम्बर को गाडी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु रद्द रहेगी ।
