ब्रेकिंग : तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the love -मालागांव में हर्बल कुंभ का...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत से एक...
नई दिल्ली, 05 दिसंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम साढ़े पांच बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा। इस भव्य समारोह में राजगशासित 19 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। कई केंद्रीयमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्यक्रम की सूचना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।
महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बुधवार दोपहर भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने अपने सहयोगी दल शिवसेना के नेता एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं राकांपा अध्यक्ष अजित पवार के साथ राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद फडणवीस ने इस विधानसभा चुनाव को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस चुनाव में मिला भारी जनादेश बताता है कि ‘एक हैं, तो सेफ हैं’ और ‘मोदी है, तो मुमकिन है’। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिली इस भारी जीत के लिए मैं महाराष्ट्र की जनता को साष्टांग दंडवत करता हूं। यह जीत भाजपा के लिए आनंददायक तो है, लेकिन इस जीत से हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। जो जनादेश हमें मिला है, उसका सम्मान हमें रखना है। चुनाव में दिए गए आश्वासन पूरे करने हैं।
