CG- पति को खा जाएगी बुरी आत्मा! तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में...
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the love -मालागांव में हर्बल कुंभ का...
चंडीगढ़, 05 दिसंबर । पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (बादल) नेता सुखबीर सिंह बादल व अन्य नेता आज से तख्त केसगढ़ साहिब में धार्मिक सजा भुगतेंगे। इससे पहले इन सबने दरबार साहिब में दो दिन की सजा पूरी की।
दरबार साहिब परिसर में बुधवार को हुई गाेलीबारी के बाद तख्त केसगढ़ साहिब की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरबार साहिब के बाहर सजा भुगतने के दाैरान खालिस्तानी आतंकी नारायण सिंह चाैड़ा ने सुखबीर बादल पर गोली चलाई थी।
तख्त केसगढ़ साहिब में सजा शुरू करने के दौरान सुखबीर बादल व सुखदेव सिंह ढींडखा सेवादार की पोशाक पहनेंगे। हाथों में भाला थामेंगे और गले में तख्ती लटकाकर सेवा करेंगे। एसजीपीसी टास्क फोर्स भी सुखबीर बादल के इर्द-गिर्द तैनात रहेगी।
पंजाब के डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि तख्त केसगढ़ साहिब व अन्य उन सभी स्थानाें की सुरक्षा का रिव्यू किया गया है जहां-जहां सुखबीर बादल व अन्य नेता धार्मिक सजा पूरी करेंगे। गुरु घर की मर्यादा के अनुसार सादे लिबास में पुलिस बल तैनात रहेगा।
