33 दिन की कठिन तपस्या के बाद तपस्वी नेहा रुणवाल का पारणा
Spread the love मक्सी में तीन दिवसीय प्रभु...
Spread the love मक्सी में तीन दिवसीय प्रभु...
Spread the loveसाथीएआई और ग्राहकों की सोच व...
Spread the loveराशिफल : 12 अक्टूबर, 2026 मेष...
सुकमा, 4 दिसंबर ।सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने मंगलवार को जिले के विकासखण्ड छिंदगढ़ के धान खरीद केंद्र गुडरा और रानीबहाल सहित केंद्र सुकमा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से धान खरीद केंद्र गुडरा, रानीबहाल और सुकमा में अब तक खरीदे गए कुल धान की मात्रा एवं धान के उठाव के संबंध में जानकारी ली।
इस अवसर पर कलेक्टर ध्रुव ने अपने धान की बिक्री हेतु धान खरीद केंद्र में पहुँचे कृषकों से चर्चा की। उन्होंने किसानों को बताया कि इस वर्ष राज्य सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रुपये की दर से धान की खरीद की जा रही है। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित कृषकों से धान बिक्री की राशि मिलने की अवधि के संबंध में भी जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने धान की गुणवत्ता व नमी की मात्रा, धान खरीद हेतु टोकन, समिति प्रभारी से धान खरीद की मात्रा, धान उठाव की स्थिति, पंजीकृत किसानों एवं धान क्रय कर चुके किसानों की अद्यतन स्थिति, बारदाना की उपलब्धता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अंतर्गत उन्होंने बारदानोें के अवलोकन के अलावा मापक यंत्र से खरीदे गए धान की गुणवत्ता की भी जाँच की। जाँच के दौरान धान की गुणवत्ता सही पाया गया। किसानों ने धान खरीद केंद्र के बेहतर व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने जिले के अंतरराज्यीय सीमावर्ती चेकपोस्ट पर अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सुकमा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ध्रुव ने विकासखण्ड छिंदगढ़ स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रानीबाहल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक और आवासीय सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से रूबरू हुए। उन्होंने कक्षाओं में पढ़ाई की गुणवत्ता, छात्राओं के रहन-सहन की स्थिति, भोजन व्यवस्था, और परिसर की स्वच्छता का जायजा लिया। विद्यालय परिसर में सुरक्षा उपायों की समीक्षा करते हुए, उन्होंने छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी बालिकाओं को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित माहौल मिले।
