आपका राशिफल 01 नवम्बर
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love नई दिल्ली,। लोकसभा अध्यक्ष ओम...
Spread the love मुंबई, । महाराष्ट्र के नासिक...
मध्य प्रदेशमें नए रूट की शुरूआत 28 नवम्बर 2024 से होगी
इस नए रूट के ज़रिए फ्लिक्सबस इंडिया नई दिल्ली को मध्य प्रदेश के दो मुख्य शहरों इंदौर और उज्जैन के साथ जोड़ेग
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री ने म्युनिख में फ्लिक्सबस के लीडर्स के साथ की मुलाकात, जर्मनी के आधिकारिक विज़िट के दौरान उन्होंने राज्य एवं पर्यटन के विकास पर चर्चा की
इंदौर, 02/12, 2024ः हरित एवं स्मार्ट मोबिलिटी में ग्लोबल लीडर फ्लिक्सबस ने मध्य प्रदेशमें नए रूट की शुरूआत की है, जो दिल्ली को उज्जैन होते हुए इंदौर से जोड़ेगा, इस लॉन्च के साथ फ्लिक्सबस ने राज्य में अपना फुटप्रिन्ट बढ़ा लिया है। इस नई सर्विस की शुरूआत 28 नवम्बर 2024 से होगी, जो मध्य प्रदेश के यात्रियों को यात्रा के भरोसेमंद, किफ़ायती एवं स्थायी विकल्प प्रदान करेगी। टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है, ताकि यात्री पर्यावरण के अनुकूल,सुविधाजनक यात्रा का अर्ली एक्सेस पास कें। यह घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के म्युनिख, जर्मनी विज़िट के दौरान की गई, जहां फ्लिक्सबस का मुख्यालय है। डॉ मोहन यादव ने फ्लिक्सबस के चीफ़ फाइनैंशियलऑफिसर (सीएफओ) क्रिस्टोफ डेबस एवं चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफिसर मैक्स ज़्युमर के साथ मुलाकात की। उनके साथ मध्य प्रदेश सरकार से विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधिमंडल के तहत इस विज़िट में हिस्सा लिया था।
चर्चा के दौरान इस विषय पर विचार-विमर्श हुआ कि किस तरह फ्लिक्सबस मध्य प्रदेश को पर्यटन के मुख्य गंतव्य के रूप में स्थापित करने के राज्य सरकार के प्रयासों में मुख्य भूमिका निभा सकती है।
लॉन्च के अवसर पर बधाई देते हुए डॉ मोहन यादव ने कहा,‘‘मैं फ्लिक्सबस इंडिया को बधाई देना चाहूंगा, जिन्होंने दिल्ली से उज्जैन होते हुए इंदौर तक इस नए रूट के लॉन्च के साथ मध्य प्रदेश में अपने नेटवर्क का विस्तार किया है। यह देखकर अच्छा लगता है कि इस पहल से राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ेगी और हमारे नागरिक परिवहन के सुविधाजनक, भरोसेमंद एवं स्थायी विकल्पों का लाभ उठा सकेंगे। हमें विश्वास है कि फ्लिक्सबस आनेवाले समय में भी भारत में मोबिलिटी में सुधार लाने तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में योगदान देती रहेगी।’’
फ्लिक्सबस इंडिया 29 अगस्त 2024 से मध्य प्रदेश में दिल्ली-ग्वालियर रूट पर अपना सफल संचालन कर रही है, इस रूट पर रोज़ाना दो बसें चलती हैं।अब दिल्ली से उज्जैन होते हुए इंदौर तक नए रूट की शुरूआत देश भर में कनेक्टिविटी बढ़ाने की फ्लिक्सबस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।आधुनिक सुविधाओं, तकनीक-उन्मुख सेवाओं तथा सुरक्षा एवं स्थायित्व को प्राथमिकता देते हुए फ्लिक्सबस यात्रा का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करती है।
इस विस्तार पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सूर्या खुराना, एमडी, फ्लिक्सबस इंडिया ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में विस्तार करते हुए तथा प्रदेश के मुख्य शहरों को हमारे नेटवर्क में शामिल करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। मध्य प्रदेश कोअपने नेटवर्क में शामिल कर फ्लिक्सबस राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को बढ़ावा देने तथा उज्जैन के सांस्कृतिक स्थलों, वाणिज्यिक रूप से महत्वपूर्ण शहरों जैसे इंदौर और दिल्ली एवं कोटा जैसे मुख्य शहरों के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाकर पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है। हमें विश्वास है कि यात्रियों को परिवहन के स्थायी एवं सुविधाजनक साधन प्रदान कर हम यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाएंगे तथा राज्य में नए अवसर निर्मित करेंगे।
वर्तमान में फ्लिक्सबस उत्तर एवं दक्षिण भारत में 29 रूट्स पर 76 बसों का संचालन करते हुए देश भर के 100 से अधिक शहरों को जोड़ती है।फ्लिक्सबस मानकीकृत बीएस 6 बसों के साथ सुरक्षा एवं गुणवत्ता के लिए प्रतिबद्ध है, ये बसें उत्सर्जन के सख्त नियमों का पालन करती हैं तथा सुरक्षा के आधुनिक फीचर्स जैसे एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) तथा सभी सीटों के लिए 2-पॉइन्ट सीटबेल्ट के साथ आती हैं।
