Aaj ka Rashifal 6 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल
Spread the loveAaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर का...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर का...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
इंदौर, 1 दिसंबर । इंदौर के प्रतिष्ठित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागार में रविवार को विश्व एड्स दिवस 2024 का मुख्य कार्यक्रम होगा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि विश्व एड्स दिवस 2024 का विषय, “सही रास्ता अपनाएं: मेरी स्वास्थ्य, मेरा अधिकार!” है, जो स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच और लोगों को अपने स्वास्थ्य प्रबंधन में सशक्त बनने के महत्व पर बल देता है। इस थीम के अनुरूप इस विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता, उपचार के लिए अधिकार-आधारित दृष्टिकोण और एचआईवी-एड्स से प्रभावित लोगों के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने पर जोर रहेगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में एक अभिनव प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा अपनाए गए डिजिटल इको सिस्टम, सामुदायिक जुड़ाव, अभियान-आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से हासिल की गई उपलब्धियां और लाभार्थियों द्वारा बनाई गई हस्त निर्मित वस्तुओं की विविधता जैसे कार्यक्रम से संबंधित प्रमुख घटकों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा इस कार्यक्रम में नाको के थीम गीत को जारी किया जाएगा, जिसका लंबे समय से इंतजार है। इसके मूल गायक देव नेगी, मोको कोज़ा और एग्सी द्वारा लाइव प्रदर्शन के माध्यम से इसे जीवंत जाएगा।
इसके अतिरिक्त लाभार्थियों की प्रेरणादायक कहानियां नाको की पहल के परिवर्तनकारी प्रभाव को प्रदर्शित करेंगी। साथ ही संगठन के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण संसाधनों का अनावरण भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम नीति निर्माताओं, सरकार, नागरिक समाज, समुदायों, युवाओं और विकास भागीदारों के प्रतिनिधियों सहित विविध हितधारकों को एक साथ लाएगा। स्वास्थ्य सेवा में समानता को आगे बढ़ाने और महामारी के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई को प्रेरित करने के प्रयासों में व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम को देश भर में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
