मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर किया आह्वान
Spread the love – स्वस्थ समाज के निर्माण...
Spread the love – स्वस्थ समाज के निर्माण...
Spread the loveबिलासपुर। AI तकनीक से तस्वीरों में बदलाव...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के पहले सप्ताह...
मुंबई, 28 नवंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को मुंबई पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया है।आरोपित महिला से पूछताछ चल रही है। मुंबई पुलिस ने इस धमकी भरे कॉल की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी दी है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मुंबई पुलिस सेंट्रल कंट्रोल रूम में एक महिला कॉलर ने फोन कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मारने की योजना बनाई गई है। इसके बाद महिला कॉलर ने फोन कट कर दिया था। इस कॉल की जांच की गई और इस सिलसिले में एक महिला शीतल चव्हाण को हिरासत में लिया गया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर धमकी भरे कॉल की सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है।
महाराष्ट्र में इस समय नई सरकार के गठन की हलचल तेज हो गई है। राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय नेता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री का आगमन होने वाला है। इसी वजह से मुंबई पुलिस धमकी भरे फोन कॉल को लेकर एलर्ट हो गई।
