Aaj ka Panchang 25 October 2026: पश्चिम दिशा में यात्रा करना पड़ सकता है भारी, पढ़ें 25 अक्टूबर का पंचांग
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 25 अक्टूबर...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
भाेपाल, 27 नवंबर । हिन्दी कविता को नया रंग देकर नव पथ सृजित करने वाले कवि, लेखक शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की आज बुधवार काे पुण्यतिथि है। इसके साथ ही हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक, कवि और शिक्षक हरिवंश राय बच्चन की आज जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने दाेनाें महान विभूतियाें काे स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट करते हुए कवि शिवमंगल सिंह ‘सुमन काे पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लिखा “क्या हार में क्या जीत में
किंचित नहीं भयभीत मैं
संघर्ष पथ पर जो मिले
यह भी सही वह भी सही।
वरदान माँगूंगा नहीं।।”
हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि, शिक्षाविद् एवं पद्मश्री व पद्मभूषण से अलंकृत शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन-वंदन करता हूँ।
‘मिट्टी की बारात’, ‘हिल्लोल’ व ‘जीवन के गान’ जैसी आपकी उत्कृष्ट कृतियां साहित्य जगत को समृद्ध करती रहेंगी।
एक अन्य संदेश के माध्यम से छायावाद काल के कवि हरिवंश राय बच्चन काे जयंती पर नमन करते हुए मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने कहा हिन्दी कविता के उत्तर छायावाद काल के प्रसिद्ध कवि, लेखक और पद्मभूषण से सम्मानित हरिवंश राय बच्चन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूँI
हिन्दी साहित्य को अलंकृत करने वाली मधुशाला, मधुकलश, सतरंगिनी, एकांत संगीत जैसी आपकी कालजयी रचनाएं सदैव साहित्य जगत के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी।
