उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
भोपाल, 27 नवंबर । भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, शिवाजी नगर में बालक वर्ग की वेस्ट जोन इंटर स्कूल बैण्ड प्रतियोगिता का शुभांरभ स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह आज बुधवार को प्रात: 10 बजे करेंगे। सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल में प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार समारोह खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के आतिथ्य में दोपहर 3 बजे होगा।
जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने बताया कि प्रतियोगिता में वेस्ट जोन के 6 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र गोवा और केन्द्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव तथा दादर नगर हवेली की राज्य विजेता टीमें भाग लेंगी। इन सभी टीमों के 240 बालक पाइप बैण्ड एवं ब्रास बैण्ड विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें गणतंत्र दिवस-2025 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में दिनांक 24 एवं 25 जनवरी 2025 को सहभागिता करेंगी।
