Aaj ka Panchang 3 October 2026: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 3 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 3 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 3 अक्टूबर...
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
धमतरी, 26 नवंबर । धमतरी विधानसभा के ग्राम पुरी में आज मंगलवार को लाखों के विकास कार्यों का जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण व भूमिपूजन किया। यहां श्री चंद्राकर का ग्रामीणों ने गुलाल लगाकर स्वागत किया।
विकास कार्याें में सीसी रोड टीकाराम निर्मलकर घर से फत्तेलाल के घर की ओर लागत चार लाख रुपये , सीसी रोड निर्माण अशोक यादव घर से हनुमान मंदिर की ओर तालाब पार कांशीपुरी लागत 3.50 लाख, रंगमंच मेला प्रांगण लागत 1.50 लाख, पक्की नाली देरीहीन घर से हीरालाल घर की ओर लागत दो लाख, शीतला मंदिर जीनाैद्धार कार्य कांशीपुरी लागत पांच लाख, चलित टैक्टर पानी टंकी लागत 2.50 लाख, शेड निर्माण कार्य गोठान में लागत 50 हजार रुपये शामिल है।
इसी तरह अतिरिक्त कक्ष प्राथमिक स्कूल पूरी लागत 10 लाख, रंगमंच निर्माण कार्य पंचायत भवन के पास लागत 1.72 लाख, नाली निर्माण कार्य बलराम घर से चोवा घर की ओर लागत 1.80 लाख, देवगुडी निर्माण कार्य वार्ड पांच में लागत 50 हजार,पेयजल व्यवस्था कांशीपुरी में लागत 80 हजार के विकास कार्यों का विधि व भूमि पूजन लोकार्पण किया गया। ग्राम पंचायत पुरी में आयोजित लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम साहू ने की। विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य विजय गायकवाड, सुखदेव नेताम , पुनऊराम निर्मलकर, राहुल बख्तानी, ललित यादव, चमन लाल साहू, उपसरपंच पूरी पुष्पेन्द्र साहू उपस्थित थे। ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि सुखदेव नेताम ग्राम पंचायत पुरी व आश्रित ग्राम काशीपुरी के कई बहुप्रतिक्षित मांगे पूरी होने पर जिपं उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर का आभार व्यक्त किया। साथ ही उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्याें की सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर ने कहा कि, सभी के अपेक्षाओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों के निर्माण कार्य पूर्ण होने से विभिन्न प्रकार की सुविधाएं ग्रामीणों को मिलेगी। श्री चंद्राकर ने ग्राम पंचायत के द्वारा पूर्व में गोठान संचालन की प्रक्रिया को उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया गया, जिसमें हर एक पंचायत में गोठान का निर्माण कर पशु धन की संरक्षण एवं संवर्धन के साथ पशुपालकों एवं स्व सहायता समूह के महिला सदस्यों को रोजगार देने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया था, लेकिन आज भाजपा के साय सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेषवश योजना को बंद कर पशुपालक परिवार एवं स्व सहायता समूह के लोगों के हाथों से रोजगार छीनने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कमजोर करने एवं गोठान में लगे सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया गया है।
इस अवसर पर सेक्टर कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल साहू, राधेश्याम अवस्थी ग्राम महाराज, सोहन निर्मलकर,टीकाराम निर्मलकर,चरण ध्रुव, जेठूराम ध्रुव, उत्तम ध्रुव, इंदिरा बाई देवदास, सरिता साहू, राधा बाई, ललिता यादव, ज्योति बाई ध्रुव, फुलकुवर निर्मलकर, चोवा राम नेताम, शांताराम साहू व पंचायत के पंच व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
