योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण
Spread the love -शिक्षक संकुल बैठकों को प्रभावी,...
Spread the love -शिक्षक संकुल बैठकों को प्रभावी,...
Spread the love -पेरिस में उत्तर प्रदेश के...
Spread the love आसमान में वायु सेना दिखाएगी...
रायपुर 24 नवंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार काे सुबह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित ’76वें एनसीसी डे सेलिब्रेशन 2024’ में शामिल होंगे। वे इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.10 बजे रायपुर के शंकर नगर में कांशी स्पाइन हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय 12.40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2 बजे जशपुर जिले के बागबहार पहुंचेंगे और वहां मिनी स्टेडियम में ’ओपन चौलेंज ट्राफी फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह’ में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री मिनी स्टेडियम बागबहार से अपरान्ह 3.35 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4.55 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर आएंगे और वहां से कार द्वारा तीरंदाजी अकादमी, साइंस कॉलेज पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री तीरंदाजी अकादमी में 5.10 बजे ’24वीं सीनियर राज्य स्तरीय आरचरी प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम’ में शामिल होंगे।
