आपका राशिफल 01 नवम्बर
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love नई दिल्ली,। लोकसभा अध्यक्ष ओम...
Spread the love मुंबई, । महाराष्ट्र के नासिक...
रायपुर 24 नवंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार काे सुबह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित ’76वें एनसीसी डे सेलिब्रेशन 2024’ में शामिल होंगे। वे इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.10 बजे रायपुर के शंकर नगर में कांशी स्पाइन हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय 12.40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2 बजे जशपुर जिले के बागबहार पहुंचेंगे और वहां मिनी स्टेडियम में ’ओपन चौलेंज ट्राफी फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह’ में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री मिनी स्टेडियम बागबहार से अपरान्ह 3.35 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4.55 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर आएंगे और वहां से कार द्वारा तीरंदाजी अकादमी, साइंस कॉलेज पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री तीरंदाजी अकादमी में 5.10 बजे ’24वीं सीनियर राज्य स्तरीय आरचरी प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम’ में शामिल होंगे।
