oplus_1024
निप्र,रतलाम (लखन पंवार)मध्यप्रदेश में एमडी ड्रग्स ओर अवैध शराब सप्लाई के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसे संज्ञान में लेते हुए रतलाम ज़िला पुलिस नशे के खिलाफ कार्यवाही में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, रतलाम ज़िले के जावरा शहर थाना निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के द्वारा शराब तस्करी के मामलों को संज्ञान में लेते हुए टीम सदस्य उनि. रघुवीर जोशी के द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सूचना पर आबकारी एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते शनिवार को बंदी छोड दरगाह के पास आमरोड जावरा जिला रतलाम से आरोपी सुनिल पिता रिछुसिंह डाबर जाति भील उम्र 25 वर्ष नि. आम्बुआ जिला अलीराजपुर व रोहित पिता जामसिंह जमरा जाति भिलाला उम्र 21 वर्ष नि.उदयगढ जिला अलीराजपुर से ब्लेण्डर प्राइड, सिग्नेचर, रायल चेलेंज, मेक डावल, बेग पाईपर, मेजिक मुमेंट, आल सिजन आदी की कुल 500 पेटी (4325.4 बल्क लीटर) कुल किमती 54,89,760/- रुपये मय एक टाटा कंपनी का ट्राला क्र. MP-14 HC 0147 किमती 10 लाख रुपए मय पशु आहार के कट्टे 30 किमती 30,000/- कुल मश्रुका किमती 65,19,760/- रुपये के जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं-371/2024 धारा-34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपी का पीआर प्राप्त कर आरोपी से अवैध शराब के स्त्रोत संबंध मे पूछताछ की जावेगी। कार्यवाही की जानकारी लेते हुए ज़िला पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के द्वारा जावरा शहर थाना निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन, उनि. रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक जाकीर खान, कार्य प्रआर अजय दुबे, कार्य प्रआर मृदंग सातपुते, आर. राधेश्याम चौहान, आर. रामप्रसाद मीणा, आर. ललित जगावत, आर.यशवन्त जाट, आर. राजेश पंवार, आर. अंतिम चौहान, आर. सुरेन्द्रपाल सिंह, आर. नारायण सिंह, आर. सुगङ सिंह, आर. दीपेन्द्र सिंह, आर शैलेन्द्र सिह, आरक्षक अभय चोहान, आरक्षक विवेक शर्मा, आरक्षक सोनपाल एवं सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका को सराहा गया। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा कहा गया कि किसी भी प्रकार के बढ़ते नशीले पदार्थ के तस्करी के मामलों में तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
