वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
Spread the love00 भारत सरकार के विदेश मंत्रालय...
Spread the love00 भारत सरकार के विदेश मंत्रालय...
Spread the love इंदौर, 4 अक्टूबर 2026। लाभगंगा...
Spread the loveरायपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
रायपुर, 23 नवंबर । छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार बीती रात एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इस घटना के बाद आज सुबह उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर अपने शुभचिंतकों का आभार जताया है। उन्हाेंने ट्वीट कर लिखा कि मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं। आपके स्नेह, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने मुझे अपार हिम्मत और शक्ति दी है, मैं आपके इस अपार स्नेह का ऋणी हूं। इस मुश्किल समय में जो प्रेम और साथ मुझे आपसे मिला, उसके लिए आप सभी का हृदय से आभार है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात मंत्री रामविचार नेताम बेमेतरा से राजधानी रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास उनकी गाड़ी को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मंत्री नेताम और उनके तीन सहयोगी घायल हो गए। मंत्री नेताम के सिर पर चोट आई है और बाएं हाथ में कलाई के पास फ्रैक्चर है। हादसे की सूचना मिलते ही उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर ही घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद रायपुर रिफर किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में मंत्री रामविचार नेताम का इलाज जारी है। मंत्री खतरे से बाहर हैं। सीटी स्कैन किया गया है। हाथ की कलाई के पास फैक्चर हुआ है, माथे पर सूजन है।
