बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
सुकमा, 22 नवंबर । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के ऑटोमेटिक एसएलआर, एके-47 सहित अन्य हथियार मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं।
सुकमा जिले के भेजी थाना क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बल की टीम कोरजुगुड़ा, दंतेशपुरम, नागाराम भंडारापदर की ओर रवाना हुई थी। इस दौरान कोरजुगुड़ा व भंडारापदर के जंगल में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से भीषण गोलीबारी के बीच सुरक्षा बल के जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया। मौके से एके-47, इंसास राइफल, एसएलआर बंदूक सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल के जवान कैंप लौट रहे हैं। मारे गए सभी नक्सली उड़ीसा के रास्ते छत्तीसगढ़ की सीमा में दाखिल हुए थे। इसकी सूचना मिलते ही उनका पीछा कर नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग की जा रही है।
एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि मुखबिर से सुकमा जिले के दक्षिण इलाके भेज्जी में नक्सल संगठन के बस्तर डिवीजन के माओवादियों की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरजी टीम को सर्चिंग अभियान के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान आज सुबह करीब 6 बजे भेज्जी के जंगल में डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल के जवानों के वापस लौटने के बाद इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
