इस दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज पर बैन; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली के...
Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली के...
Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...
Spread the loveग्वालियर मध्य प्रदेश में अगले 20 साल...
धमतरी, 21 नवम्बर 2024
गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव वर्ष 2024-25 आयोजन के लिए आगामी 27 नवम्बर तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि जिला स्तर के कार्यक्रम में भाग लेने हेतु इच्छुक जिला स्तर के पंथी नृत्य दलों/समूहों को प्रस्तुत प्रविष्टियों के साथ ही अनुसूचित जाति लोक कला दल का पूर्ण विवरण, अनुसूचित जाति वर्ग में अपनी पारम्परिक कला के माध्यम से चेतना जागृत करने तथा सामाजिक उत्थान के लिए यदि कार्य किए गए हैं, तो इसका विवरण प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किये हो, तो उसकी जानकारी, प्रविष्टिकर्ता के उत्कृष्ट कार्य के विषय में कोई लेख प्रकाशित हुआ हो, तो उसके विवरण की प्रतियां, सामाजिक चेतना जागृत करने तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अपने कार्य के संबंध में कोई प्रख्यात व्यक्ति अथवा पत्र-पत्रिकाओं द्वारा टिप्पणी की गई हो, तो उसकी प्रति, अन्य जानकारी जो प्रविष्टिकर्ता देना चाहे, संलग्न करना तथा प्रविष्टियां में टीम का नाम, सम्मिलित होने वाले सदस्यों की संख्या, अध्यक्ष एवं सचिव के मोबाईल नंबर होना अनिवार्य है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इच्छुक जिला स्तर के पंथी नृत्य दल/समूह 27 नवम्बर की शाम 5 बजे तक कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 85 स्थित आदिवासी विकास विभाग में उपस्थित होकर प्रविष्टियां प्रस्तुत कर सकते हैं।
