सेवा संकल्प अभियान अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveउद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और आधुनिक...
Spread the loveसेवा मेरा योगदान‘ की भावना के...
जिले के 1351 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए
धमतरी, 18 नवम्बर 2024
मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1351 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए माह दिसम्बर 2024 हेतु कुल 1253 क्विंटल चावल आबंटित किया गया है। इसमें 891 प्राथमिक स्कूलों के लिए 628 ंक्विटल 90 किलोग्राम और 460 माध्यमिक स्कूलों के लिए 624 क्विंटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि धमतरी विकासखण्ड के 291 स्कूलों के लिए 302 क्विंटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया। इसमें 174 प्राथमिक स्कूलों के लिए 142 क्विंटल 90 किलोग्राम और 117 माध्यमिक स्कूलों के लिए 159 क्विंटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है। इसमें से धमतरी शहर के 55 स्कूलों में खाद्यान्न आबंटन के लिए एनजीओ को 25 क्विंटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन किया गया है। इनमें 32 प्राथमिक स्कूलों के लिए 11.90 क्विंटल और 23 माध्यमिक स्कूलों के 13.40 क्विंटल खाद्यान्न आबंटन शामिल है।
इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 308 स्कूलों के लिए 370 क्विंटल 10 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। इसमें 187 प्राथमिक स्कूलों के लिए 178 क्विंटल 60 किलोग्राम और 121 माध्यमिक स्कूलों के लिए 191 क्विंटल 50 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 226 स्कूलों के लिए 222 क्विंटल 50 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 154 प्राथमिक स्कूलों के लिए 112 क्विंटल 80 किलोग्राम और 72 माध्यमिक स्कूलों के लिए 109 क्विंटल 70 किलोग्राम खाद्यान्न शामिल है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 471 स्कूलों के लिए 333 क्विंटल खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 344 प्राथमिक स्कूलों के लिए 182 क्विंटल 70 किलोग्राम और 127 माध्यमिक स्कूलों के लिए 150 क्विंटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।
