Aaj Ka Panchang: दशमी तिथि पर ये समय रहेगा खास, जानें राहुकाल और दिशाशूल का टाइम
Spread the love5 अक्टूबर 2026 सोमवार को आश्विन...
Spread the love5 अक्टूबर 2026 सोमवार को आश्विन...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2026: आज का...
Spread the loveइंदौर, । खंडवा रोड स्थित टपाल...
रायपुर में बडासी पुल के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव
देहरादून, 15 नवंबर । रायपुर थाना क्षेत्रांतर्गत बडासी पुल के नीचे शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है।
दरअसल, शुक्रवार की शाम बडासी गांव के प्रधान नितिन रावत ने चौकी प्रभारी मालदेवता को सूचना दी कि बडासी पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है जिसकी उम्र लगभग 32 वर्ष है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पुल के नीचे से बाहर निकाला और मृतक की शिनाख्त के काफी प्रयास किए परंतु उसकी पहचान नहीं हो पाई। मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कर फोटोग्राफी व विडियोग्राफी की गई। मृतक के शव का पंचायतनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है। प्रथमदृष्टया पुल से गिरने के कारण युवक की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही
है।
