कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
जगदलपुर 13 नवम्बर 2024
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024 हेतु नगर पालिक निगम, नगरपालिका क्षेत्र एवं नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचक नामावली से संबंधित दावा-आपत्ति लेने का कार्य 13 नवम्बर 2024 से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। नगर पालिक निगम क्षेत्र हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुभाग जगदलपुर श्री भरत कौशिक सहित वार्ड क्रमांक 01 से 24 तक के लिए तहसीलदार कुरंदी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री अंकुर रात्रे तथा वार्ड क्रमांक 25 से 48 तक हेतु सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री ब्रजभूषण और नगर पंचायत क्षेत्र बस्तर हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुभाग बस्तर श्री एआर राणा तथा तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बस्तर को दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। नाम जुड़वाने हेतु प्रस्तुत दावा में संबंधित वार्ड के अंतर्गत 01 अक्टूबर 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर सभी पात्र व्यक्तियों को सम्मिलित किया जाना है। प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने, विलोपित एवं संशोधन करने हेतु 13 नवम्बर 2024 से 19 नवम्बर 2024 तक कार्यालयीन दिवस पर समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक एवं अंतिम दिवस 20 नवम्बर 2024 को अपरान्ह 03 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 11 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। उक्त संशोधित कार्यक्रम की जानकारी अवलोकन हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय सहित सम्बन्धित अनुभागीय अधिकारी राजस्व, तहसील कार्यालय तथा नगरीय निकाय कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है।
