33 दिन की कठिन तपस्या के बाद तपस्वी नेहा रुणवाल का पारणा
Spread the love मक्सी में तीन दिवसीय प्रभु...
Spread the love मक्सी में तीन दिवसीय प्रभु...
Spread the loveसाथीएआई और ग्राहकों की सोच व...
Spread the loveराशिफल : 12 अक्टूबर, 2026 मेष...
इंदौर – इंदौर के मांगलिया लखतादार सेवा समिति कदवाली खुर्द द्वारा मंगलवार को खाटू श्याम की ध्वज यात्रा निकाली गई। यात्रा कदवाली खुर्द के हनुमान मंदिर से शुरू होकर करीब 25 किलोमीटर दूर कबीटखेड़ी स्थित खाटू श्याम मंदिर में ध्वजा समर्पित कर संपन्न हुई।

यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुषों सहित बच्चे शामिल हुए। यात्रा आयोजक विनोद परमार, विष्णु बोडाना ने बताया, यह यात्रा का दूसरा वर्ष है। भक्तजन ढोल ढमाकों के साथ ज्योत व ध्वज लेकर बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए इंदौर के पास कबीट खेड़ी खाटू श्याम मंदिर पहुंच कर बाबा की महाआरती कर ध्वज समर्पित करते हैं। दशरथ मंडलोई, व गौरीशंकर बारोड़ आदि ने यात्रा का स्वागत किया।
