डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन विशेष: सादगी से सत्ता तक का सफर, छत्तीसगढ़ की राजनीति में 15 साल का कार्यकाल
Spread the loveडॉ. रमन सिंह – सादगी से...
Spread the loveडॉ. रमन सिंह – सादगी से...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
Spread the loveरायपुर, 15 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के...
रायपुर , 13 नवंबर । प्रदेश में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 18.73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है । इसी बीच भाजपा रायपुर दक्षिण प्रत्याशी सुनील सोनी ने शुभ मुहूर्त में मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी सोनी ने अपने परिवार के साथ महाराणा प्रताप स्कूल एडवर्ड रोड में मतदान किया।
श्री सोनी ने लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व बताते हुए सभी मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि इस बार भी प्रचंड मतों से कमल खिलाकर भाजपा को अपना आशीर्वाद प्रदान करें. हम सब मिलकर क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे, इसके लिए हम संकल्पबद्ध हैं।
भाजपा रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने अश्वनी नगर सामुदायिक भवन स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। मतदान के बाद भाजपा विधायक कहा, रायपुर दक्षिण के भाजपा उम्मीदवार सुनील सोनी प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने दोपहर बैरन बाजार स्थित महिला पॉलिटेक्निक में मतदान किया है ।
