नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...
रायपुर 13 नवंबर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने श्री वोरा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा का आज बुधवार काे सवेरे नौ बजे रायपुर में निधन हो गया है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने गोपाल वोरा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दैनिक नवभारत, देशबंधु और लोकमत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों में कुशलतापूर्वक अपने पत्रकारीय दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने अपनी सक्रिय पत्रकारिता से लंबे समय तक रायपुर और प्रदेशवासियों को देश-दुनिया की खबरों से रू-ब-रू कराया। उनके निधन से रायपुर ने पत्रकारिता जगत का एक प्रमुख चेहरा खो दिया है।
