Aaj ka Rashifal 6 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल
Spread the loveAaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर का...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर का...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
इंदौर /करणी सेना भारत के नव नियुक्त कोषाध्यक्ष, इंदौर महानगर के श्री राजकुमार भदौरिया जी के सम्मान में आज शालीमार स्वयं परिसर, भानगढ़, इंदौर महानगर में शालीमार स्वयं करणी सेना टीम द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेंद्र सिंह गौतम (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, करणी सेना भारत), योगेंद्र सिंह भदौरिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा), राजू चौहान जी (अध्यक्ष, इंदौर क्रिकेट असोसिएशन), किशोर भदौरिया (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा) तथा अन्य पदाधिकारी और समाज के सदस्य उपस्थित रहे। विदित हो कि करनी सेना भारत, जो राजपूत समाज का संगठन है, कई वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है।
इस आयोजन में श्री राजकुमार भदौरिया जी ने समस्त राजपूत समाज को संबोधित करते हुए राजपूत युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। श्री भदौरिया जी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और कई वर्षों से राजपूत समाज के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शालीमार स्वयं करणी सेना भारत टीम के आलोक सिंह, अजय सिंह चौहान (सोनगरा), नागेंद्र सिंह परिहार, अजीत सिंह गौतम, भगवान सिंह, गजेंद्र सिंह ठाकुर, विक्रांत सिंह ठाकुर, अनिल सिंह, अरुण सिंह परिहार, प्रशांत सिंह बघेल, और शैलेंद्र तोमर शामिल थे।
