दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला
Spread the loveनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने खाद्य...
Spread the loveनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने खाद्य...
Spread the loveरायपुर: राज्य में 9वें राष्ट्रीय पोषण...
Spread the loveरायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह...
काेरबा, 3 नवंबर । जिले में पहाड़ी से लगे इलाके में एक अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इधर शहर के मध्य से होकर गुजरी रेल लाइन पर कूदकर एक अज्ञात युवक ने खुदकुशी कर लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज रविवार सुबह कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम हुंकरा की पहाड़ी के पास एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है। आज सुबह कुछ ग्रामीणों ने शव को देखा तो उन्होंने गाव के सरपंच को फोन कर सूचना दी। सरपंच ने मौके पर पहुंच कर कटघोरा पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान नहीं हो पाई है। घटना स्थल पर एक जोड़ी चप्पल व साइकिल मिली है। प्रारंभिक तौर पर इस बात की शंका जताई जा रही है कि कुछ युवक यहां रात्रि शराब पीने आये होंगे और आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। बताया जा रहा है कि युवक काे पेट्रोल से जलाया गया है और जलाने के बाद शव को उठाकर पहाड़ी के पीछे नीचे फेंक दिया गया। फिलहाल कटघोरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव की शिनाख्ती के लिये ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
वहीं दूसरी घटना में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर नहर रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार शाम को मालगाड़ी के सामने कूद कर एक अज्ञात युवक ने आत्महत्या कर लिया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और आरपीएफ को दी गई। कोतवाली पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव को निकाल कर जिला मेडिकल कॉलेज भिजवाया। बताया गया कि उक्त युवक बाइक से फाटक के पास आया तब फाटक बंद था, बाइक खड़ी कर आसपास घूमने लगा। जैसे ही ट्रेन आई, युवक अप्रत्याशित तरीक़े से दौड़ कर ट्रेन के सामने कूद गया। फाटक पर मौजूद लोग दौड़ कर वहां पहुंचे तो युवक की मौत हो चुकी थी। करीब 32 वर्षीय युवक की पहचान और परिजन की पतासाजी उसके वाहन नम्बर के आधार पर की जा रही है।
