आपका राशिफल 08 नवम्बर
Spread the love मेष – धार्मिक आस्थाएं फलीभूत...
Spread the love मेष – धार्मिक आस्थाएं फलीभूत...
Spread the love उज्जैन, 07 नवंबर । मध्य...
Spread the love मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता...
सफाई कर्मियों को मिठाई और उपहार दिए
रायपुर, 01 नवम्बर 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में सफाई कर्मियों के साथ दीवाली की खुशियां मनाई और उन्हें अपनी ओर से मिठाई और उपहार दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों के बच्चों को बड़े अपनत्व और स्नेहिल भाव से दुलारा एवं उन्हें चॉकलेट प्रदान किए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, विधायक श्री मोती लाल साहू उनके साथ थे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एकात्म पथ में 11 हजार दीपों के प्रज्जवलन कार्यक्रम शामिल होने के लिए नवा रायपुर जा रहे थे। इसी बीच सीबीडी स्टेशन के पास सफाई कर्मियों को देखकर मुख्यमंत्री रूके और उनसे मुलाकात कर दीवाली की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी सफाई कर्मियों को अपनी ओर से मिठाई और उपहार भी दिए। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों से उन्हें शासन की ओर से मिलने वाले मानदेय और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा उपस्थित थे।
