धन्वन्तरि जयंती पर चिकित्सा जगत की आठ विभूतियां सम्मानित
Spread the love मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता...
Spread the love मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता...
Spread the love वंचितों के साथ खुशियां बांटकर...
Spread the love सागर, 07 नवंबर । मध्य...
सागर, 07 नवंबर । मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) की 29 नई सीटें स्वीकृत की गई हैं। इसके साथ ही कॉलेज में पीजी सीटों की कुल संख्या 81 से बढ़कर 110 हो गई है। सीटों में इस वृद्धि से सागर संभाग सहित प्रदेश के मेडिकल छात्रों को विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, क्लिनिकल और प्री-क्लिनिकल दोनों श्रेणियों के विभागों में सीटों का विस्तार किया गया है। पैथोलॉजी विभाग में 7 नई सीटें बढ़ाई गई हैं। इससे यहां सीटों की संख्या 2 से बढ़कर 9 हो गई है। रेडियोलॉजी विभाग में पहली बार 2 सीटें स्वीकृत की गई हैं।
जनरल सर्जरी विभाग में 5 सीटों की वृद्धि के बाद कुल सीटें 6 से बढ़कर 11 हो गई हैं। जनरल मेडिसिन में 2 नई सीटें मिलने से संख्या 9 से बढ़कर 11 हो गई है। प्री-क्लिनिकल श्रेणी के एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और फार्माकोलॉजी विभागों में प्रत्येक में 2-2 सीटें बढ़ाई गई हैं। इन विभागों में अब 3 के स्थान पर 5-5 सीटें होंगी।
इसी तरह कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में 3 सीटें बढ़ने से कुल संख्या 7 हो गई है, जबकि पीडियाट्रिक्स विभाग में एक नई सीट के साथ कुल 5 सीटें हो गई हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भी एक सीट बढ़ाकर कुल संख्या 8 कर दी गई है।
पीजी सीटों में वृद्धि से मेडिकल छात्रों को उच्च चिकित्सा शिक्षा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भरता कम होगी। साथ ही कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से बुंदेलखंड क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।
