Aaj ka Rashifal 6 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल
Spread the loveAaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर का...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर का...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
शाह ने बांग्लादेश सीमा पर स्थित पेट्रापोल में नए यात्री टर्मिनल भवन और मैत्री द्वार का किया उद्घाटन
कोलकाता, 27 अक्टूबर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बांग्लादेश सीमा पर स्थित पेट्रापोल में नए यात्री टर्मिनल भवन और मैत्री द्वार का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 सालों में देशभर में कई कार्य किए हैं। बंगाल के लोगों में कुछ नाराजगी हो सकती है, लेकिन चिंता न करें, 2026 के चुनावों के बाद भाजपा सरकार इस नाराजगी को दूर करेगी। मोदी सरकार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के स्थलीय बंदरगाहों का व्यापक विकास हो रहा है। यहां के लोगों की जिंदगी में भी बदलाव लाया जा रहा है।” शाह शनिवार रात कोलकाता पहुंचे हैं।
बांग्लादेश सीमा के निकट बनगांव में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला।उन्हाेंने राजनीतिक संदेश देते हुए दावा किया कि भाजपा सत्ता में आने पर बंगाल से अवैध घुसपैठ की समस्या समाप्त कर देगी और सीमा पर सुरक्षा कड़ी की जाएगी। उन्हाेंने पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों में परिवर्तन लाने का आह्वान किया।
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने इस कार्यक्रम में ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्हाेंने कहा कि भाजपा राज्य में सत्ता में आई तो बंगाल में अवैध घुसपैठ पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। उन्हाेंने राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार पर भी तृणमूल सरकार को घेरा और कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ विकास है। उन्होंने दावा किया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल को 7.74 करोड़ रुपये की सहायता दी है जबकि, ममता बनर्जी ने अपने कार्यकाल में इसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया।
