सोनी इंडिया ने पेश किए 400mm और 600mm के नए G Master सुपर-टेलीफोटो लेंसदोनों लेंस
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर । कांग्रेस अध्यक्ष के ताैर पर दाे वर्ष का कार्यकाल पूरे हाेने पर मल्लिकार्जुन खरगे को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी।
कांग्रेस ने राष्ट्र और पार्टी के लिए अथक सेवा के लिए खरगे का आभार जताया और उनके निरंतर सफलता की कामना की। खरगे ने आज ही के दिन अध्यक्ष पद संभाला था। कांग्रेस ने शनिवार को एक्स पर अपना शुभकामना संदेश भी साझा किया।
कांग्रेस ने अपने पाेस्ट पर लिखा कि खरगे ने अटूट प्रतिबद्धता, अनुभवी नेतृत्व और बुद्धिमान सलाह के साथ नेतृत्व किया है। सामाजिक न्याय और लोकतंत्र के अथक समर्थक, खरगे की यात्रा एक छात्रसंघ नेता से लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष तक प्रेरणादायक है। भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को बनाए रखने और समावेशी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा की किरण है। उनके प्रभावशाली नेतृत्व के कई और साल के लिए शुभकामनाएं।
खरगे दाे वर्ष पहले पार्टी अध्यक्ष चुने गए थे। करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले सीताराम केसरी अध्यक्ष रहे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर 22 को मतदान हुआ था। मुकाबला वरिष्ठ नेता खरगे और शशि थरूर के बीच था।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए कुल 9,385 वोट डाले गए थे। इनमें से 416 मतों को अवैध घोषित किया गया। खरगे को 8,969 में से 7,897 मत हासिल हुए, जबकि शेष 1,072 वोट शशि थरूर को मिले थे।
