देश में 22 लाख करोड़ रुपये के पेट्रोल-डीजल और गैस आयात को कम करना हमारा मिशनः नितिन गडकरी
Spread the love– केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री...
Spread the love– केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री...
Spread the love भोपाल, 25 सितंबर । मध्य...
Spread the love सरकारी भर्तियों के साथ MSME...
विदिशा / गंजबासौदा, 19 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में गंजबासाैदा में शनिवार तड़के एक स्लीपर बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसे में छह लाेग घायल बताए जा रहे है। सभी घायलाें काे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के बाद सभी यात्रियाें काे दूसरी बस से रवाना किया गया।
जानकारी अनुसार महाकाल ट्रेवल्स की स्लीपर नाइट बस रात्रि में इंदौर से चलकर त्योंदा होते हुए टीकमगढ़ की ओर जा रही थी। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 से 3.30 के बीच गंजबासाैदा में त्योंदा शासकीय अस्पताल के पास अंधे मोड पर यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस घटना में 6 से अधिक लोग घायल हो गए। रात का समय हाेने के कारण सभी यात्री साे रहे थे। अचानक हुए हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलने पर त्योंदा थाना प्रभारी बलबीर सिंह गौर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों और पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में घायल यात्रियों को घटना स्थल 100 मीटर दूर स्थानीय त्योंदा के ही शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल यात्रियों का उपचार किया गया।
गनीमत रही कि हादसे में किसी काे ज्यादा हानि नहीं हुई है। उपचार के बाद यात्री दूसरी बस में बैठकर चले गए।
