कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर । भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि छह फसलों की एमएसपी में वृद्धि और केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेशनभोगियों के महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत में बढ़ोतरी का फैसला देशवासियों के लिए दीवाली का उपहार हैं।
तरुण चुघ ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने 2025-26 सीजन के लिए छह रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी। इसमें गेहूं का एमएसपी 2,425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिसमें 150 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। सरसों और रेपसीड के एमएसपी में 300 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है, जो सबसे अधिक है, जबकि मसूर की एमएसपी में 275 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए एवं डीआर में 3 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी गयी।
चुघ ने कहा कि यह कदम किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित करेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। साथ ही यह विशेष रूप से तिलहन में फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करेगा और देश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देगा। इस फैसले से 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा। साथ ही इस निर्णय में तीन महीने का डीए बकाया भी शामिल है, जो इन कर्मचारियों के लिए वित्तीय राहत लेकर आएगा।
