मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वर्चुअली उपस्थिति में सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक श्री शान्तनु मोइत्रा मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान से विभूषित
Spread the love लता दीदी के सुरों में...
Spread the love लता दीदी के सुरों में...
Spread the love लखनऊ, 29 सितंबर । भारतीय...
Spread the love गोरखपुर, 29 सितंबर । मुख्यमंत्री...
इंदौर: इंदौर के विजयनगर में रावण दहन समिति के द्वारा इस वर्ष भी रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। जिसके आयोजनकर्ता दिपेश यादव, अंकित यादव, भारत देशमुख एवं प्रकाश खेतान ने अपने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समिति द्वारा लगातार सन् 1982 से रावण दहन का कार्यक्रम किया जा रहा है। यह इसका 42वां वर्ष है, इस वर्ष भी 61 फीट ऊचें रावण का दहन किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल पर विशाल भजन संध्या श्री गन्नू महाराज मंडली द्वारा होगी। जिसमें राम, जानकी, राधाकृष्ण, हनुमान, शिवपार्वती की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी जायेगी।
रावण दहन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला एवं क्षेत्र के पार्षदों सहित शहर के सम्मानीय अतिथियों द्वारा किया जाएगा।
रंगारंग आतिशबाजी के साथ आयोजन होगा। दर्शकों को बैठने के लिये समिति द्वारा कुर्सी की व्यवस्था की जायेगी।
राम सीता, हनुमान की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
