ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 बार-बार जनता से ठुकरायी जा...
Spread the love00 अंतागढ़ के लामकन्हार में सुनी...
महासमुंद/रायपुर, 4 अक्टूबर । महासमुंद जिले के बरोण्डा बाजार स्थित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से चार अपचारी बालक फरार हो गए हैं ।
बाल संप्रेक्षण अधिकारी ने आज शुक्रवार को जानकारी दी कि अपचारी लड़कों ने भागने से पहले नगर सैनिक व अटेंडेंट पर हमला किया और पत्थर मारकर घायल कर किया । फिर चाबी छीनी और गेट खोल फरार हो गए। दोनों घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। अधिकारी ने इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज करा दी है । पुलिस अपचारी बालकों की तलाश में जुट गई है।
बाल संप्रेक्षण अधिकारी के अनुसार, फरार हुए चार अपचारी बालकों में से दो चोरी, एक बलात्कार और एक गांजा तस्करी के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था।इनमें से दो गरियाबंद, एक बलौदाबाजार और एक सरायपाली-महासमुंद का रहने वाला है।
