मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveविकसित भारत के संकल्प के साथ...
Spread the loveरायपुर, / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता...
उज्जैन, 2 अक्टूबर । एक महिला अपने पति को तलाश करते हुए उज्जैन आई। त्रिवेणी संग्रहालय के सामने मदद का झांसा देकर एक युवक उसे बाइक पर बैठाकर होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की रिपोर्ट पर महाकाल थाना पुलिस ने बुधवार को प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि अयोध्याबस्ती आगर मालवा में रहने वाली 40 वर्षीय महिला का पति घर पर बिना बताए कहीं चला गया था। महिला ने उसे आगर में तलाश किया और पता नहीं चलने पर बस से उज्जैन आ गई। यहां वह अपने पति को तलाश कर रही थी, तभी त्रिवेणी संग्रहालय के सामने एक बाइक सवार युवक मिला जिसने अपना नाम श्रेयांश बताया और मदद करने की बात कही।
महिला ने श्रेयांश की बात पर भरोसा किया और उसकी बाइक पर बैठ गई। युवक उसे जयसिंहपुरा स्थित शिवगौरा होटल ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया और भगा दिया। यहां से महिला शांति नगर में रहने वाली बहन के घर गई और आपबीती सुनाई जिसके बाद बहन के साथ महाकाल थाने पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपित को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि आरोपित की तबीयत खराब होने से अस्पताल भेजा गया है।
