मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveविकसित भारत के संकल्प के साथ...
Spread the loveरायपुर, / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता...
नई दिल्ली, 25 सितंबर । केंद्रीयमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह है। पहले चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत 60 से अधिक होना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है । एक समय था जब आतंकवादियों के खतरों के कारण मतदान प्रतिशत एकल अंक में था। अब लोग बिना डरे हुए मतदान कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बननी तय है।
आज पंडित दीनदयान उपाध्याय की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग भाजपा और केंद्र के साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार ने लोगों के विकास के लिए कार्य किए हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर आतंकवाद पर तगड़ी मार की है। चुनाव में लोगों का रुख सकारात्मक है। उन्होंने विश्वास जताया है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी।
