हम जो कहते हैं, करके भी दिखाते हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the love नई दिल्ली, 26 सितंबर ।भारतीय...
Spread the love– मुख्यमंत्री ने हिंदू इकोनॉमिक फोरम...
सुकमा, 21 सितंबर 2024
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2024 अंतर्गत कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव और सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन के निर्देशन एवम् जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मंडावी के मार्गदर्शन में आकांक्षी ब्लाक कोण्टा में शुक्रवार को संयुक्त माध्यमिक शाला दोरनापाल में संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व वंदना के साथ की गई स अतिथियों द्वारा छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए उद्बोधन दिया गया। जीवन में विज्ञान के महत्व के बारे में बताया गया। स्कूली बच्चों द्वारा कबाड़ से जुगाड़ के तहत विभिन्न वस्तु बनाई गई। तत्पश्चात सम्माननीय अतिथि व शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों द्वारा बनाकर लाए गए मॉडल का अवलोकन किया गया। सभी के द्वारा बच्चों के काम की काफी सराहना की। जिसमे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संकुल प्राचार्य श्री शंकर लाल नेताम, विशिष्ट अतिथि श्री बलिराम नायक, संकुल समन्वयक सिन्हा व स्कूलों से आए सम्मानीय शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
