उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
मानसून की विदाई देरी से होने के आसार, संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की जरूरत
15 सितंबर तक पहाड़ से लेकर मैदान तक खूब गरजेंगे और जमकर बरसेंगे बादल
देहरादून, 11 सितंबर । उत्तराखंड में मानसून अब अंतिम चरण में है, लेकिन विदाई से पहले राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम अपना तेवर दिखाएगा। प्रदेश में 12 और 13 सितंबर को भारी बारिश होंगे। इसके लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वैसे मौसम विभाग ने 15 सितंबर तक पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
उत्तराखंड में इस बार मानसून की विदाई देरी से होने के आसार हैं। प्रदेश के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बुधवार को मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने 15 सितंबर तक भारी से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 12 और 13 सितंबर को प्रदेशभर में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड और आरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तेज गर्जना के साथ भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह का कहना है कि उत्तराखंड में मानसून की विदाई की आधिकारिक तिथि 15 सितंबर है। इससे पहले प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। 15 सितंबर तक संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। आवश्यक न हो तो यात्रा करने से भी बचें।
चारधाम यात्रियों और पर्यटकों को सलाह
भारी बारिश के दौरान भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में चारधाम यात्रियों और पर्यटकों को सावधानी से यात्रा करने की हिदायत दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि नदी-नालों को पार करने की कोशिश न करें। अचानक पानी बढ़ सकता है। अपनी यात्रा के लिए समय लें, जल्दबाजी न करें।
