उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म “युध्रा” के साथ एक अनोखा एक्शन अनुभव लेकर आ रहा है। ऐसे में, हाई-एनर्जी वाले ट्रेलर और कैची गानों के बाद, सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल के साथ ट्रेलर 2 में सबसे बड़े शो डाउन के लिए तैयार हो जाइए! “युध्रा” एक्शन से भरपूर फिल्म है, जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी। तो तैयार हो जाइए इस बड़े एक्शन फिल्म के लिए! सिद्धांत चतुर्वेदी ने मुंबई के गेयटी गैलेक्सी में हजारों फैंस और मीडिया के सामने एक्शन से भरपूर ट्रेलर 2 को लॉन्च किया है। यह एक जोशीला और रोमांचक पल था, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी की मौजूदगी ने फैंस को दीवाना बना दिया।
एक्शन और एक्साइटमेंट से भरपूर, युध्रा का ट्रेलर 2 सिद्धांत चतुर्वेदी द्वारा निभाए गए निडर और तेज़ युध्रा और राघव जुयाल द्वारा निभाए गए खतरनाक विलेन शफीक के बीच एक खतरनाक लड़ाई दिखाता है। एक बड़े शो डाउन और दमदार डायलॉग्स के साथ, ट्रेलर यह साफ करता है कि यह फिल्म एक्शन में नए स्टैंडर्ड सेट करने के लिए तैयार है। ट्रेलर 2 में नजर आ रही दोनों किरदारों के बीच की टक्कर बड़े पर्दे पर इसे देखने के लिए फैंस और दर्शकों का उत्साह बढ़ाने वाली है।
एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस, “युध्रा” 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में गजराज राव, राम कपूर, राज अर्जुन और राघव जुयाल जैसे टैलेंटेड सपोर्टिंग कास्ट हैं।
https://www.instagram.com/reel/C_xINMKihoW/?igsh=MXVkb3JlM3N5ODFpaQ==
