राजस्थानी पैन-इंडिया फिल्म ‘धूड़’ का टीज़र हुआ रिलीज़ — राजस्थान से बड़े पर्दे पर एक सिनेमाई थ्रिलर के लिए हो जाइए तैयार
Spread the love कलाम अकादमी और समर जैन...
Spread the love कलाम अकादमी और समर जैन...
Spread the love00 यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026...
Spread the love00 केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने...
बलौदाबाजार,10 सितंबर 2024
कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता करने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन अंतर्गत गांव गांव में हर घर जल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बलौदाबाजारा विकासखंड के ग्राम धनगांव हर घर जल उत्सव मनाया गया। जिसमें गांव के लोगों ने पानी की महत्ता और इसके संरक्षण के प्रति संकल्प लिया। गांव के सरपंच श्री तुलसी मनहरे ने कहा पानी हमारे जीवन का आधार है। हमें इसका संरक्षण करना होगा ताकि भविष्य में पानी की कमी न हो। जल संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देने के लिए, हम जल प्रेरक बनाने की पहल शुरू कर रहे हैं। जल प्रेरक व्यक्ति होंगे जो अपने समुदाय में पानी के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाएंगे और जल संरक्षण के तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर गांव के लोगों ने पानी बचाने के संकल्प लिए और जल जीवन मिशन के तहत काम करने वाली टीम को धन्यवाद दिया। पानी कुरिया कुरिया का संदेश देते हुए गांव के लोगों ने कहा पानी हमारे जीवन का आधार है, इसका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। उक्त कार्यक्रम में शामिल गांव की सचिव श्रीमति सरिता श्रीवास, राजकुमार कोसले, मनोज कुमार राठौर, उत्कर्ष कावले महेंद्र वर्मा एवं गांव से लोग उपस्थित रहे।
