धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी सेवा से बर्खास्त, 4 पर वसूली की कार्रवाई
Spread the loveबलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धान...
Spread the loveबलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धान...
Spread the love मेष – धार्मिक आस्थाएं फलीभूत...
Spread the love उज्जैन, 07 नवंबर । मध्य...
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में आएंगे 332.43 करोड़ रुपये
भोपाल, 9 सितंबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (सोमवार को) सागर जिले के बीना से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे।
इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332.43 करोड़ रुपये अंतरित की जायेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत लाड़ली बहनों को 24,499 करोड़ तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।
