एम.टी. क्लॉथ मार्केट में पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ का समापन
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
Spread the loveछोटे शहर की जिंदगी को अपने...
भारतीय वुशू संघ व भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वधान में मेरठ में अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन महिला वुशु लीग
इंदौर । भारतीय वुशू संघ व भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वधान में अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन महिला वुशु लीग का मेरठ में समापन हुआ। मध्यप्रदेश की टीम 54 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रही। इसमें माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मैडल अपने नाम किए।इसमें स्कूल के विद्यार्थियों में सृष्टि विरांग स्वर्ण पदक,सृष्टि कुमावत कांस्य पदक,.अंजलि कोंगारी टॉप-8,आरती बैरागी टॉप-8 में स्थान प्राप्त किया।.ऋषिका पटेल व कौशिकी जायसवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया। कोच लियाकत मंसूरी के मार्गदर्शन में पूरी टीम ने अस्मिता खेलो इंडिया वुशू प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन स्कूल एवं मप्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर माउंट इंडेक्स स्कूल के ,प्राचार्य ने वुशू टीम और कोच को बधाई दी। वुशु लीग में वेस्ट जोन के विभिन्न राज्य राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, गुजरात,मध्यप्रदेश,झारखण्ड और मेजबान उत्तरप्रदेश के तकरीबन 700 खिलाड़ियों और अधिकारियों ने भाग लिया। समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ के भूपेंद्र सिंह बाजवा, उत्तर प्रदेश वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष सुहेल अहमद, वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।
