छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़...
Spread the loveडोंगरगढ़ :- नवरात्रि पर्व के दौरान...
2027 तक प्रतिवर्ष पांच लाख टन पाइप्स उत्पादन करने का लक्ष्य
इंदौर । (देवेन्द्र साहू)अपनी दमदार क्वालिटी के दम पर देश भर में अपना नाम बना चुका मोरया सरिया बदलते वक्त की बदलती रफ्तार के साथ अपने बिजनेस एक्सपासन करने जा रहा है। मोयरा अब एचआर पाइप्स का भी निर्माण करने जा रहा है। इस नए एक्सपासन के साथ मोयरा पाइप्स के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने जा रहा है।
डेढ़ लाख टन प्रति वर्ष की क्षमता के साथ शुरुआत
कंपनी के चेयरमैन विमल टोडी ने बताया कि पाइप्स कि डेढ़ लाख टन प्रति वर्ष कि शुरुआती कैपेसिटी के साथ मोयरा पाइप्स आज लांच हो रहा है जो कि बाद में 2027 तक पांच लाख टन प्रतिवर्ष तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जिस प्रकार से अपनी शानदार क्वालिटी के दम पर अपने मोयरा सरिया को शीर्ष पर पहुंचाया है, हमें पूरी उम्मीद है कि पाइप्स में भी हम जल्द ही वह स्थान हासिल कर लेंगे।
वही क्वालिटी वही विश्वास
कंपनी के वाइस चेयरमैन पवन सिंघानिया ने बताया कि मोयरा सरिया न सिर्फ प्रदेश में बल्कि देशभर में अपनी बेहतरीन और दमदार क्वालिटी के लिए जाना जाता है। अब वही क्वालिटी और वही विश्वास पाइप्स में भी मिलेगा। हमें पूरी उम्मीद है कि जो प्यार कंज्यूमर ने हमे मोयरा सरिया में दिया है वो ही प्यार और विश्वास अब वह पाइप में भी दिखाएंगे।
सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी की पाइप का निर्माण
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश टोडी ने बताया कि पाइप्स के निर्माण में मोयरा एचआर पाइप बनाने जा रहा है जो कि पाइप्स के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। नए जमाने की ऑटोमेटिक मशीनों एवं उन्नत तकनीक का उपयोग करके मोयरा एचआर पाइप्स का निर्माण किया जाएगा।
विशाल नेटवर्क करेंगे तैयार
कंपनी के डायरेक्टर संदिप जैन ने बताया कि मोयरा सरिए कि तरह ही मोयरा पाइप्स में भी डिस्ट्रिब्यूटर्स एवं डीलर्स का विशाल नेटवर्क बनाया जाएगा साथ ही सेल्स और मार्केटिंग की एडवांस एप्रोच के साथ मोयरा पाइप्स को प्रमोट किया जाएगा। पाइप के डिस्ट्रीब्यूटर एवं डीलर्स के लिए कई आकर्षक पॉलिसी एवं रिवार्ड दिए जाएंगे ताकी उनका भरोसा मोयरा पाइप्स पर भी कायम हो सके।
