जैन सोशल ग्रुप वर्धमान परिवार का श्रीलंका दौरा संपन्न
Spread the loveकैंडी, नुवारा इलिया ,बेंटोटा और कोलंबो...
Spread the loveकैंडी, नुवारा इलिया ,बेंटोटा और कोलंबो...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर । शारदीय नवरात्रि का आरंभ आज हो रहा है। हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि शुरू होते हैं। इन दिनों में मां दुर्गा और उनके नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा करने का विधान है।
आज पहले दिन माता के आगमन पर उनका स्वागत किया जाएगा। कलश स्थापना के साथ मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-आराधना होगी। व्रत रखने के साथ हर दिन मंत्र, आरती और चालीसा का पाठ किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि पर मां दुर्गा की चालीसा का पाठ करने से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
शास्त्रों में प्रातःकाल में देवी आह्वान और घटस्थापना का विधान है। आज चित्रा नक्षत्र रात्रि 10:32 बजे तक और वैधृति योग रात्रि 09:05 बजे तक रहेगा।
शास्त्रों के अनुसार, चित्रा नक्षत्र के शुरुआती दो चरणों को छोड़कर अर्थात अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना श्रेष्ठ मानी गई है।
