बिहार के 7136 उद्यमियों को ₹150 करोड़ का तोहफा, सम्राट चौधरी ने किया 1 करोड़ परिवारों के लिए बड़ा ऐलान
Spread the loveपटना- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार...
Spread the loveपटना- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार...
Spread the loveनई दिल्ली- दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं इस...
Spread the loveलखनऊ उत्तर प्रदेश में योगी सरकार...
इंदौर: इंदौर के वार्ड क्रमांक 49, महावीर नगर में पानी की टंकी की बाउंड्रीवाल और गोयल नगर से तिलक नगर तक बनने वाली सड़क का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हर्डिया और एमआईसी सदस्य व पार्षद राजेश उदावत ने भूमि पूजन किया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के प्रति अपना समर्थन और उत्साह व्यक्त किया। यह दोनों परियोजनाएं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और नागरिकों के जीवन को सरल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। महावीर नगर की पानी की टंकी की बाउंड्रीवाल से सुरक्षा में वृद्धि होगी, जबकि नई सड़क से आवागमन सुगम होगा, जिससे इलाके के निवासियों को सुविधा प्राप्त होगी। एमआईसी सदस्य राजेश उदावत ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस तरह के कार्य महत्वपूर्ण हैं और सरकार इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विधानसभा क्षेत्र क्र. 5 के वरिष्ठ भाजपा नेता होलास सोनी जी, मण्डल अध्यक्ष दीपीश पालवीय जी, पूर्व पार्षद आशा सोनी जी, विक्रम शेखावत जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास यादव जी, युवा मोर्चा महामंत्री मुनेश सोनकर जी, बूथ अध्यक्ष राकेश जैन, बिलाला जी, गंगामवार जी, मनोज दलाल जी, राकेश मेहता जी, बिट्टू झामड़ जी, अजय कोठियाँ, पंकज चौहान, अभिषेक सोनी जी, गौरव जैन, गगन
नाकोड़ा आदि उपस्थित थे!
