CG- पति को खा जाएगी बुरी आत्मा! तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में...
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the love -मालागांव में हर्बल कुंभ का...
इस्लामाबाद, 28 अगस्त । पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि इस्लामाबाद निश्चित रूप से भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करेगा। सनद रहे यह सम्मेलन इस साल पड़ोसी मुल्क में अक्टूबर में होना है। पाकिस्तान इसका मेजबान है। वह इस समय सम्मेलन की तैयारियों में जुटा हुआ है।
जियो न्यूज के अनुसार, आसिफ ने मंगलवार को एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए यह बयान उन अटकलों के बीच दिया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी एससीओ बैठक में शामिल नहीं होंगे। रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान एससीओ शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री को आमंत्रित करेगा, तो उन्होंने कहा, “हां, निश्चित रूप से इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।” आसिफ ने याद दिलाया कि भारत ने जुलाई 2023 में क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी करते समय तत्कालीन विदेशमंत्री बिलावल-भुट्टो जरदारी को आमंत्रित किया था।
