छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड: अगले 3 दिन रात का पारा 3 डिग्री तक गिरेगा, रायपुर में सुबह-रात ठंडी हवाएं चलेंगी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के पहले सप्ताह...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के पहले सप्ताह...
Spread the loveरायपुर। महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर...
Spread the loveबलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धान...
हितग्राहियो को राशन लेने आठ किलोमीटर पदयात्रा से मिली मुक्ति
ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार
जशपुरनगर 27 अगस्त 2024
बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय की पहल पर मड़ियाझरिया में सार्वजनिक राशन वितरण दुकान (पीडीएस) संचालित करने का आदेश बगीचा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने जारी कर दिया है। इससे ग्रामीणों को राशन लेने के लिए 8 किलोमीटर की दौड़ लगाने से बड़ी राहत मिली है। इस पहल के लिए ग्रामीणों ने सीएम कैम्प कार्यालय का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही जिले के कांसाबेल ब्लाक के ग्राम पंचायत केनाडांड़ के आश्रित ग्राम मड़ियाझरिया से आए ग्रामीणों ने सीएम कैम्प में ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंर्तगत,सरकार द्वारा दिया जाने वाला राशन लेने के लिए हर महिने 8 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है। भीषण गर्मी के महिना हो या बरसात का,मौसम का मार झेलते हुए वे चेटबा,ठूठरूडांड़ पार कर बंदरचुआं पहुंचते भी है लेकिन शाम हो जाने के कारण उन्हें कई बार खाली हाथ लौटा दिया जाता है। इस समस्या को देखते हुए उन्होनें मड़ियाझरिया में ही राशन दुकान संचालित करने का अनुरोध किया था।
इस पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत ने प्रशासन को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव का निरीक्षण कर,खाद्य विभाग प्रशासन को प्रतिवेदन भी भेज चुकी है। लेकिन गाँव में दुकान का संचालन शुरू नहीं हो पाया था । इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी।सीएम कैंप कार्यालय ने ग्रामीणों इस समाधान को निराकरण के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया था,जिस पर जिला प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए अब एसडीएम के आदेश के बाद,मड़ियाझरिया में जल्द ही सरकारी राशन दुकान का संचालन शुरू हो जाएगा। ग्रामीणों को अपने गांव में ही अब राशन मिल जायेगा,जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
