Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
नई दिल्ली । आजकल लाखों लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का सामना कर रहे हैं। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है- गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल को हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन कहा जाता है। यह हमारे ब्लड फ्लो और कोशिकाओं के निर्माण के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल को लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कहा जाता है। इसे काफी खतरनाक माना जाता है। क्योंकि यह रक्त कोशिकाओं में जमने लगता है जिसके कारण ब्लड का फ्लो कम हो जाता है या बिल्कुल ही रुक जाता है जिस कारण आपको हार्ट डिजीज या स्ट्रोक की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल दिल तक ब्लड और ऑक्सीजन पहुंचाने वाली रक्त कोशिकाओं को ब्लॉक कर देता है। ब्लड टेस्ट के जरिए आप खून में मौजूद कोलेस्ट्रॉल लेवल का पता लगा सकते हैं। ऐसे में अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है तो इसके लिए जरूरी है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें। आजकल मार्केट में कोलेस्ट्रॉल लेवल कर करने की कई दवाइयां उपलब्ध हैं, लेकिन दवाइयों के बिना भी आप नैचुरली हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं। हमारे आसपास कई तरह की चीजें मौजूद हैं जिनके सेवन से आप अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल कम कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको प्रोसेस्ड फूड और अधिक मात्रा में नमक और चीनी का सेवन बंद करना होगा। ओटमील, किडनी बीन्स, सेब और स्प्राउट्स ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स से मिलने वाला व्हे प्रोटीन लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन और कुल कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें जैसे सैल्मन, अखरोट और अलसी भी हेल्दी हार्ट टिशू और रक्त वाहिकाओं के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी करना और शराब पीना काफी कूल लगता है लेकिन अगर आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना है तो शराब का सेवन बंद करना होगा। रिसर्चर्स का कहना है कि स्मोकिंग छोड़ने के एक साल के बाद लोगों में हार्ट डिजीज का खतरा आधा हो जाता है। इसकी शुरुआत करने के लिए आप सिगरेट की संख्या में कटौती करके कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसके लिए डॉक्टर्स की भी मदद ले सकते हैं। अगर आप अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप कम से कम बैठें और दिनभर में अपनी फिजिकल एक्टिविटीज को बढ़ाएं। आप अपनी कोई भी फेवरेट एक्टिविटी कर सकते हैं जैसे स्वीमिंग, वॉकिंग, साइकिलिंग, डांस आदि। यह जरूरी है कि आप अपना अधिकतर समय बैठे-बैठे ना बिताएं। हर आधे घंटे में उठें और थोड़ा टहलें।
