गिल-रोहित का तूफान, वेस्टइंडीज पस्त; भारत ने 406 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास
Spread the loveगुवाहाटी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच...
Spread the loveगुवाहाटी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच...
Spread the love1st Octobe Rule Changer: हर महीने...
Spread the loveरायपुर- महानदी जल विवाद को लेकर...
नई दिल्ली, 28 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मंगलवार को कालकाजी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और बदरपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को झूठे दावों और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा। साथ ही उन्होंने सनातन के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी तीखी टिप्पणी की।
बदरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 5 तारीख को दिल्लीवालों के पास अरविंद केजरीवाल की आप-दा (आम आदमी पार्टी) से मुक्त होने का मौका है। केजरीवाल की दिल्ली सरकार झूठ, फरेब, वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार की सरकार है।
अमित शाह ने केजरीवाल से दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देकर ही उन्होंने हरियाणा सरकार पर दिल्ली के पानी में जहर घोलने का आरोप लगाया है। हालांकि, जल बोर्ड ने केजरीवाल को झूठा बताया है।
उन्होंने कहा कि अन्ना के आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कई दावे किए थे। मसलन, वे राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, कांग्रेस पार्टी का समर्थन नहीं लेंगे, सुरक्षा-गाड़ी और बांग्ला नहीं लेंगे। फिर सब करने के साथ उन्होंने खुद के लिए शीश महल भी बनवा दिया। केजरीवाल ने हजारों करोड़ रुपये का शराब घोटाला किया। मंदिर, गुरुद्वारा और स्कूल सबके सामने शराब की दुकान खोली और जेल गए। जल बोर्ड, राशन वितरण, डीटीसी बस, क्लासरूम और शीश महल सब में उन्होंने घोटाला किया है।
दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि कल उन्होंने महाकुंभ के दौरान गंगा में डुबकी लगाई। उनके डुबकी लगाने से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को ठंड लग गई। कांग्रेस पार्टी हमेशा सनातन का अपमान करती है। वे कांग्रेस से कहना चाहते हैं कि सनातन में श्रद्धा नहीं रखते लेकिन करोड़ों सनातनियों का मजाक मत उड़ायें।
उन्होंने कहा कि खरगे कह रहे हैं कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबों का भला नहीं होगा। उनसे पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने जीवनभर गंगा में डुबकी नहीं लगाई लेकिन गरीबों का क्या भला किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी देश की परंपरा और आस्था पर विश्वास करती है। हमारी सरकार के दौरान करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी बना और महाकुंभ का मेला भी लगा। देश के करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन, शौचालय, बिजली, मुफ्त अनाज और मुफ्त इलाज जैसी सुविधायें मिलीं।
