धनतेरस 2026 पर खरीदें ये 9 शुभ चीजें, घर में आएगी सुख-समृद्धि!
Spread the loveधनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले...
Spread the loveधनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले...
Spread the loveआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट बॉट से...
Spread the loveमहादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य...
छतरपुर। छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम जा रहे एक आटो में ट्रक ने टक्कर मार दिया। झांसी खजुराहो हाईवे एनएच 39 पर हुए इस हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। छह से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु छतरपुर स्टेशन पर उतरे और ऑटो में बैठकर बागेश्वरधाम के लिए निकले थे। ऑटो संचालक ने ओवरलोड सवारी बिठा ली थी। तभी कदारी के पास पहुंच कर ऑटो नंबर यूपी 95 एटी 2421 हाईवे पर ट्रक नंबर पीबी 13 बीबी 6479 से टकरा गया। मरने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। हादसे की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऑटो में करीब 12 से 15 लोग सवार थे। बागेश्वर धाम जाते और आते समय पिछले महीनों में कई हादसे हो चुके हैं। इस हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। ऑटो में ओवरलोड सवारी बिठाने से इसकी कीमत लोगों को जान देकर चुकानी पड़ती है।
